फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Widow trying to abduct children

विधवा के बच्चों के अपहरण की कोशिश

Mon, 28 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Widow trying to abduct children
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के नाम पर एफआईआर दर्ज करना ही बंद कर दिया है। मायके में रह रही विधवा की तीन माह पहले उसके बच्चों के अपहरण की कोशिश की गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अपहरण और पति की संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

अब पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच की बात कह रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के विशाल नगर डाकखाने वाली गली निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह हापुड़ जिला के थाना बहादुरगढ़ भदस्याना निवासी दीपक वर्मा पुत्र नरेश वर्मा के साथ 21 नवंबर 2009 में हुआ था। लक्ष्मी को दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


छह अप्रैल को पति दीपक वर्मा का शेखपुर कोतवाली स्याना क्षेत्र में हादसे में मौत हो गई थी। 17 अप्रैल से वह अपने पिता तेजपाल वर्मा पुत्र होतीलाल वर्मा के यहां रह रही है। 18 अगस्त की दोपहर एक बजे लक्ष्मी अपने घर पर बैठी थी। तभी उसके ससुर नरेश वर्मा, ननद बबली, देवर नीशू वर्मा व साथ में सोनू, दीपक, दिनेश, श्याम सुरेश निवासी बहादुरगढ़ घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने घर से पुत्र इशांत वर्मा और पुत्री दिशा को अगवा कर गाड़ी में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गला दबाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed