फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   WIDOW RAPED, MADE MMS

मिहला को अगवा कर रेप, बनाई वीडियो

Sat, 28 Jan 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 28 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
WIDOW RAPED, MADE MMS
gangrape
कोतवाली देहात क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ तारीख से गांव लौट रही महिला को उसके ननदोई, पति के दोस्त समेत चार लोगों ने अगवा कर रेप किया। साथ ही मोबाइल से वीडियो बना ली। थाना स्तर से सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



गांव निवासी महिला ने न्यायालय को बताया कि उसकी ससुराल वालों से मुकदमेबाजी चल रही है। 22 नवंबर 2016 की दोपहर वह माता-पिता के साथ कचहरी से गांव पैदल ही लौट रही थी। तभी मामन कला नहर पर एक कार आकर रुकी, जिसमें से ननदोई शाहबाज, पति का दोस्त रामकिशन और दो व्यक्ति अज्ञात उतरे और माता-पिता को सड़क किनारे धक्का देकर उसे जबरन कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


शाहबाज ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए। रामकिशन और एक अज्ञात व्यक्ति ने कार में रेप किया और दूसरे अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल से फोटो खींची और वीडियो बनाई। महिला का आरोप है कि ननदोई शाहबाज ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाएं। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। राहगीरों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला का आरोप है कि थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि एसएसपी ने भी सुनवाई नहीं की। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का दावा है कि पति के दोस्त रामकिशन ने हाल ही में दूसरा धर्म अपनाया है। इस समय उसका नाम रहीसुद्दीन है।

रेप की कोशिश के विरोध पर पीटा, गर्भपात
 कोतवाली क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार सुबह दलित महिला से घर में घुसकर दो भाइयों ने रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने गर्भवती की पिटाई कर दी। दर्द उठने पर परिजन गर्भवती को अस्पताल ले गए, जहां उसका गर्भपात हो गया। आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिससे गांव में तनाव है।


हालांकि, पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे ढाई माह गर्भ था। 26 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे वह घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर गांव के राहुल और आमिर घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौंच कर छेड़खानी शुरू कर दी।


आरोपियों ने महिला को दबोचकर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से पीड़िता की पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों का पिता ग्यासुद्दीन पहले भी उसके पति के साथ मारपीट व गाली-गलौंच कर चुका है।


महिला के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम दर्द उठने पर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका गर्भपात हो गया। इंस्पेक्टर अनूपशहर उदयवीर सिंह बालियान ने बताया कि राहुल और उसके भाई आमिर पुत्र ग्यासुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। पीड़िता का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, आरोपियों का दूसरे समुदाय से ताल्लुक होने के चलते गांव में तनाव है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed