{"_id":"572a27654f1c1bfa525ce733","slug":"where-more-crime-the-police-will-be-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां ज्यादा अपराध, वहां पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहां ज्यादा अपराध, वहां पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 04 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिले में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस की कवायद अब हाईटेक हो गई है। अब अफसर इंटरनेट पर जिले के उन स्थानों या इलाकों को चिह्नित करने में जुटे हैं जहां उनके रिकार्ड के मुताबिक ज्यादा अपराध हुए हैं।
विज्ञापन
इस आधार पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। बदमाशों की सुरागरसी के लिए सादी वर्दी में भी तैनाती की योजना है। एसएसपी का दावा है कि अपराध कम होंगे और अपराधियों पर लगाम कसेगी।
विज्ञापन
एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव के अनुसार फिलहाल चेन स्नैचिंग, लूट, बाइक चोरी और ठगी जैसी वारदातों की संख्या के आधार पर जिले की मैपिंग की जा रही है। एसएसपी ने योजना पर प्रकाश डालते हुए उदाहरण दिया कि जैसे कालाआम पर सबसे अधिक वाहन चोरी होते हैं या फिर किसी क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदात अधिक हो रही है तो ऐसे क्षेत्र को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस क्षेत्र विशेष में पुलिसकर्मियों की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। इसमें पिकेट ड्यूटी के साथ-साथ मोटरसाइकिल दस्ते और दिन-रात की गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही सुरागरसी के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इससे अपराधियों में खौफ पैदा होगा और अपराधों में कमी आएगी। इस योजना की मैप तैयार होते ही जल्द शुरूआत कर दी जाएगी।