फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   When abducted villagers arrested, police left

अगवा करते ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस ने छोड़ा

Fri, 02 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
When abducted villagers arrested, police left
युवती को अगवा करने वाले आरोपियों की थाना ककोड़ में खड़ी कार। - फोटो : ब्यूरो

पिता के साथ बाइक से घर लौट रही युवती को अगवा कर रहे कार सवार 6 युवकों में से तीन को ग्रामीणों ने दबोच कर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन इतना सनसनीखेज मामला बिना कार्रवाई थाने में कुछ घंटों में ही निपटा दिया गया। आलम यह है कि इंस्पेक्टर अब दोनों पक्षों के बीच समझौते और पीड़ित द्वारा कार्रवाई से इनकार की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


वारदात बृहस्पतिवार शाम झाझर रोड पर हुई। दिल्ली के सेलमपुर में दुकान करने वाले कस्बा झाझर निवासी युवक परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता है। वह बृहस्पतिवार शाम अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ बाइक से झाझर आ रहा था। ग्राम बुर्ज रमानी में चचूरा नहर के पुल पर स्कार्पियो कार  सवार युवकों ने युवती का पल्लू खींच लिया।
विज्ञापन


पिता ने घबराकर  बाइक दौड़ा दी। पीछे बैठी युवती ने फोन से झाझर में अपने परिजनों को सूचना दी। युवती का पीछा कर रहे कार सवारों ने झाझर के बाहर उन्हें रोक लिया और युवती को बलपूर्वक कार में खींचने लगे। हाथापाई में युवती के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में मोहल्लेवासियों के साथ युवती के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने कार सवारों को  दबोच लिया और जमकर पिटाई की। उनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने कार  में भी तोड़-फोड़ की और तीनों युवकों को ककोड़ पुलिस को सौंप दिया।


मजे की बात यह कि थाने में बिना कार्रवाई ही मामला कुछ घंटों में निपटा दिया गया। आरोपी छोड़ दिए गए। इस मामले में न तो पीड़िता की ओर से तहरीर दी गई और न ही पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त ही जाहिर की।

यह मामला क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में पुलिस अधिक बताने को तैयार नहीं है और पीडि़तों की ओर से भी कहीं शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed