{"_id":"58b5b1234f1c1b44598314a8","slug":"vulgar-comment-on-pm-viral-videos-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम पर अभद्र टिप्पणी वीडियो वायरल, दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम पर अभद्र टिप्पणी वीडियो वायरल, दो धरे
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की वीडियो वायरल के दो आरोपी शाबेज और मोहम्मद जैद कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से गुस्साए युवक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल हो गया। इससे भाजपा समेत कई संगठनों में आक्रोश है। पुलिस ने अपनी ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्स एप पर बने ग्रुपों पर मंगलवार दोपहर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में नगर निवासी एक युवक अपने आफिस में बैठा हुआ है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा था। युवक 500 के पुराने नोट लेकर वीडियो में दिखाई दे रहा था, जबकि दूसरा युवक वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपाइयों व अन्य संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने शिकायत के बीस मिनट बाद ही वीडियो की जांच करते हुए मोहल्ला कायस्थबाड़ा में छापा मारकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह वीडियो एक सप्ताह पहले बनाया था।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एसआई अखिलेश कुमार पाठक की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वीडियो फुटेज की जांच के बाद आरोपी शाबेज और मोहम्मद जैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी निवासी कायस्थ बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।