{"_id":"5921e8284f1c1b3e6a5363ff","slug":"vicious-gangster-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 22 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
encounter
- फोटो : demo pic
कोतवाली देहात क्षेत्र के जैनपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि एसएसआई कोतवाली देहात श्याम प्रताप पटेल शनिवार शाम जैनपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी गुलावठी की ओर से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार युवक ने टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक कांस्टेबल गोली लगने से बाल-बाल बचा। टीम ने घेरकर बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान अकरम निवासी ढकौली थाना अगौता के रूप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। जांच में पता चला कि पकड़ा गया अकरम शातिर बदमाश है। इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।