फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youths aboard a scooter

हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Sat, 01 Apr 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 01 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two youths aboard a scooter
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शादी में शामिल होकर एक ही स्कूटी पर घर लौट रहे तीन युवकों को शुक्रवार तड़के स्टेट हाईवे 235 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। उसे मेरठ रेफर किया गया है।  हादसे के वक्त स्कूटी सवार तीनों युवकों में से किसी ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था।

हादसा बराल पुलिस चौकी के पास हुआ। मृतकों में पवन सैनी(21) पुत्र लेखराज निवासी मोहल्ला पीर बाबादीन हापुड़ एवं रिघवेंद्र तोमर(30) पुत्र देवेंद्र तोमर निवासी जवाहरगंज हापुड़ शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल सलमान (21) पुत्र मो.जानी निवासी पीर बाबादीन हापुड़ है जिसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। शिकारपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौटते वक्त तीनों एक ही स्कूटी पर सवार थे। बराल पुलिस चौकी के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दुर्घटना की खबर सुनकर दोनों मृतकों के परिजन गुलावठी थाने पहुंचे। पवन सैनी के भाई विनोद सैनी ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। विनोद सैनी ने बताया कि उसका भाई पवन एक लोहा फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह अविवाहित था। रिघवेंद्र के पिता देवेंद्र तोमर ने बताया कि उसका पुत्र कोरियर का काम करता था।

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
अलीगढ़ हाईवे पर दानपुर के निकट बृहस्पतिवार रात एक ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दानपुर निवासी केहरी सिंह (40 ) पुत्र बौहरी सिंह बृहस्पतिवार रात पैदल घर जा रहे थे।

इस दौरान अलीगढ़ की ओर जा रहे ट्रक ने उनको अपनी चपेटे में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने केहरी सिंह को दानपुर पीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सक ने गंभीर हालात में प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रास्ते में केहरी सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सीओ दिनेश कुमार शर्मा ने बताया रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई अनिल पुत्र हजारी सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

कार की टक्कर से अमीन घायल
मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर कार की टक्कर से तहसील में तैनात अमीन गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे तहसील कर्मियों ने अमीन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालात गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।


सलेमपुर निवासी खचेडू सिंह पुत्र मदनपाल शिकारपुर तहसील में सीजनल अमीन के पद पर तैनात है। शिकारपुर बाईपास पर सीओ कार्यालय के पास अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि घायल अमीन के पुत्र  राहुल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज   कराई गई है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed