फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people cheated 1.45 lakh

शातिरों ने दो लोगों से ठगे 1.45 लाख

Mon, 27 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 27 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two people cheated 1.45 lakh
पीड़ित। - फोटो : ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र में अमर उजाला अखबार द्वारा स्कीम चलाने के नाम पर शातिरों ने दो लोगों से 1.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने 350 रुपये में एक साल तक अखबार देने की स्कीम के नाम पर दो दुकानदारों को अपना शिकार बनाया। ठगों ने मैजिक पेन से वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


रुपये निकलने पर बैंक द्वारा मोबाइल पर भेजे गए मैसेज से पीड़ितों को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  नगर निवासी प्रशांत गोयल पुत्र बाबूराम गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी जीटी रोड पर रानी मंदिर के सामने प्रशांत साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दो युवक उनकी दुकान पर आए। खुद को अमर उजाला अखबार का सेल्स एक्जीक्यूटिव बताया। दोनों ने उसे 350 रुपये में एक साल तक अमर उजाला अखबार दिए जाने की स्कीम बताई। युवकों के कहने पर उन्होंने स्कीम ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी फर्म का पंजाब नेशनल बैंक का 350 रुपये का चेक काटकर दे दिया। दोनों युवकों ने उन्हें फर्जी स्लिप भी काटकर दे दी। जिस पर सेल्स एक्जीक्यूटिव विक्रांत गोयल के हस्ताक्षर थे। बताते हैं कि शातिरों ने हस्ताक्षर करने में मैजिक पेन का इस्तेमाल किया है।

प्रशांत गोयल ने बताया कि सोमवार को जब वह बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने जब बैंक से चेक निकलवाकर देखा तो, चेक पर तारीख और राशि के साथ छेड़छाड़ की गई थी। 350 को मिटाकर उसके स्थान पर 80 हजार रुपये भरे गए थे।


वहीं, सिकंदराबाद निवासी दीपक बंसल के साथ इसी तरह का फ्रॉड हुआ है। ठगों ने स्कीम का झांसा देकर 350 रुपये का चेक लेकर उनके खाते से 65 हजार रुपये निकल लिए। इंस्पेक्टर सिकंदराबाद जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed