{"_id":"57a4d3094f1c1b75652b8c4c","slug":"two-munimon-spoil-a-million-bucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मुनीमों से लूटे एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मुनीमों से लूटे एक लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
मोबिल ऑयल के सामान का दुकानों से पेमेंट लेकर लौट रहे बाइक सवार दो मुनीम से तीन बदमाशों ने तमंचे की बल पर एक लाख रुपये से अधिक की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया था। पीड़ितों ने स्याना कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब साढे़ सात बजे खुर्जा की आटो मोबाइल एजेंसी के मुनीम प्रवीन कुमार और विभाष कुमार खानपुर, स्याना क्षेत्र की स्पेयर पार्टस की दुकानों पर दिये गये सामान का पेमेंट लेकर बाइक से वापस खुर्जा लौट रहे थे।
विज्ञापन
स्याना-बुलंदशहर हाईवे पर बरौली वासुदेवपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप स्याना की ओर से तीन बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने टक्कर मारकर मुनीमों को गिरा दिया और तमंचे के बल पर रूपयों से भरा थैला सहित मोबाईल व पर्स लूट लिये। बदमाश घटना को अंजाम देकर स्याना की ओर भाग गये। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन