फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two lakhs of tobacco-filled canisters looted

दो लाख की तंबाकू से भरा कैंटर लूटा

Tue, 23 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 23 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs of tobacco-filled canisters looted
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने मालिक और चालक को बंधकर बनाकर दो लाख के तंबाकू से भरा कैंटर लूट लिया। बदमाशों ने मालिक व चालक के हाथ पैर बांधकर थाना ककोड़ क्षेत्र के जंगल में फेंक दिए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ित ककोड़ थाने पहुंचे और लूट की जानकाररी दी।

पुलिस घटना को दूसरे क्षेत्र में बताकर पीड़ितों को घंटोें तक घूमाती रही। बाद में एसएसपी के आदेश परन सिकंदराबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई। मैनपुरी जिले के गांव लखौरा थाना कुरावली निवासी बिजेंद्र ने बताया कि अपनी कैंटर संख्या यूपी 84 टी 4781 को किराए पर चलवाता है।
विज्ञापन


शनिवार को कासगंज के समसाबाद से हरियाणा के घुआना के लिए सूखा तंबाकू लादकर चले थे। कैंटर को जनपद फर्रूखाबाद निवासी चालक संदीप चला रहा था। रविवार रात एक बजे एनएच-91 पर जिला जेल के पास कार सवार बदमाशों ने कैंटर को ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचों से आतंकित कर उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों का एक साथी कैंटर को ले गया। बदमाशों ने बिजेंद्र से सात हजार व संदीप से दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। उनके हाथ पैर रस्सी से बांधकर जंगल में फेंक दिए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर वह पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकार दी। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी।

कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस ः बदमाशों ने गाड़ी मालिक और चालक को थाना ककोड़ क्षेत्र में फेंका था। जब वह थाना ककोड़ पहुंचे तो पुलिस ने मामला चोला क्षेत्र का बताते हुए उन्हें वहां भेज दिया।

चोला पुलिस ने घटना को कोतवाली देहात की बताकर दोनों को वहां भेजा। कोतवाली देहात ने घटना को सिकंदराबाद क्षेत्र की बताकर वहां भेज दिया। आखिरकार मामले में एसएसपी को दखल देना पड़ा। एसएसपी ने सिकंदराबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी के आदेश पर सिकंदराबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई।

लूट के विरोध पर सिर फोड़ा
लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने युवक के सिर पर ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया। लुटेरे मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। नगर के हीराकालोनी निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम वह बाइक से घर वापस लौट रहा था।


दनकौर रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ लूट की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। लुटेरे उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। धीरेंद्र ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed