फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two killed due to train injuries

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Sat, 20 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 20 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two killed due to train injuries
ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से गिरकर दो लोगाें की मौत हो गई। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस के पास ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त फतेहपुर जनपद के गांव हिमादपुर निवासी ठाकुरदीन (46) पुत्र कृपाल के रूप में की गई। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों से पता चला कि मृतक ठाकुरदीन अपने भांजे सोनू के साथ महाबोधि एक्सप्रेस पर बैठकर बृहस्पतिवार को दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन


जहां से उन्हें लुधियाना जाना था। रात में ही संदिग्ध परिस्थितयों में ठाकुरदीन ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जंक्शन क्षेत्र के पास गांगरौल रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जीआरपी अभी तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed