{"_id":"58c2e8be4f1c1b0f3bdc597e","slug":"two-criminals-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने हाल में हुई तीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने बदमाशों से लूट में प्रयुक्त बाइक और हथियार भी बरामद किया।
विज्ञापन
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि गांव मानकपुर स्कूल के पास वारदात को अंजाम देने की तैयारी की सूचना पर नई मंडी चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। मानकपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायर करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान आबिद पुत्र शौकीन निवासी दौलतगढ़ थाना कोतवाली देहात और शाकिर उर्फ बिहारी पुत्र मेहरबान निवासी इंद्रा कॉलोनी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई ।
विज्ञापन
बदमाशों से लूटी हुई एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा कारतूस समेत, एक चाकू और लूटी हुई रकम में करीब 8500 रुपये बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं। दोनों ने हाल ही में तीन लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।
22 जनवरी को कोतवाली नगर के मोहल्ला दाल मंडी निवासी विपिन अग्रवाल पुत्र हरीश चंद्र से हुई 90 हजार की लूट, 23 जनवरी को कैनरा बैंक बुलंदशहर के मैनेजर तरुणाचार्य से मारपीट कर 80 हजार की लूट और 17 अक्तूबर को शिव मंदिर स्याना में एक व्यक्ति से 40 हजार की लूट शामिल है।