फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two arrested rather stay order by highcourt

हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर दरकिनार, दो गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 09 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
two arrested rather stay order by highcourt
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
महिला थानेदार ने हाईकोर्ट के स्टे आॅर्डर का दरकिनार कर दहेज उत्पीड़न के आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने थानेदार को हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर की कॉपी दिखाई थी। महिला अफसर ने स्टे पर अमल करने की बजाए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने स्टे की कॉपी देखकर थानेदार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट की फटकार के बाद दोनों आरोपियों को छोड़ दिया गया। महिला अफसर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन



गाजियाबाद के वैशाली निवासी शशि पत्नी हरपाल सिंह ने एसएसपी को बताया कि कुछ साल पहले उनके बेटे की शादी स्याना क्षेत्र की युवती से हुई थी। जनवरी माह में पुत्रवधू ने महिला थाने में पति, सास-ससुर और देवर पर दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज होने के बाद शशि और हरपाल सिंह हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेकर आए। बुधवार दोपहर महिला थाना प्रभारी रजनी चौधरी ने वैशाली में दबिश देकर शशि और उसके पति हरपाल सिंह को पकड़ लिया।

शशि का आरोप है कि दबिश के दौरान महिला एसओ को होईकोर्ट के गिरफ्तारी पर स्टे की कॉपी दिखाई गई लेकिन उन्होंने उसे दरकिनार कर दिया और उन्हें थाने ले आईं। आरोप है कि दोनों को छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये की मांग की।


मांग पूरी न होने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पीड़ित ने न्यायाधीश के समक्ष हाईकोर्ट के स्टे कॉपी दिखाई तो न्यायाधीश ने थानाध्यक्ष को जमकर फटकारा। इसके बाद रजनी चौधरी ने दोनों को छोड़ दिया।  पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर महिला थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed