{"_id":"58ac7e234f1c1b0f23b22e53","slug":"tundla-third-day-of-the-accident-three-trains-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुंडला हादसे के तीसरे दिन भी तीन ट्रेनें रद्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टुंडला हादसे के तीसरे दिन भी तीन ट्रेनें रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टुंडला में रविवार रात मालगाड़ी और कालिंदी एक्सप्रेस में हुई भिड़ंत के बाद तीसरे दिन मंगलवार को भी दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन सुचारु नहीं हो सका। आवागमन बाधित होने से जहां संगम एक्सप्रेस और खुर्जा-मेरठ पैसेंजर रद्द कर दी गईं, वहीं कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
गौरतलब हो कि रविवार रात टूंडला में कानपुर से दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस और मालगाड़ी की आमने सामने से भिड़ंत हो गई थी। हादसे के बाद से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग ठप हो गया था। हालांकि सोमवार शाम से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन तीसरे दिन मंगलवार तक भी पूरी तरह से ट्रेनों का आवागमन पटरी पर नहीं लौट पाया।
विज्ञापन
ट्रेनों का दबाव बढ़ने से इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस और खुर्जा से मेरठ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेलवे ने मंगलवार को रद्द कर दिया। हादसे का असर ट्रेनों की लेट-लतीफी पर भी पड़ा।
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र मेल 8 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस10 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 16 घंटे, महांनदा एक्सप्रेस पांच घंटे, गोमती एक्सप्रेस और मूरी 4 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रसे 3 घंटे और कालका मेल दो घंटे लेट रही। इससे स्टेशन पर पहुंचे यात्री परेशान हो गए। पैसेंजर ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने बसों तथा अन्य साधनों से सफर तय किया।