फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trying to kidnap the teenager

किशोरी को अगवा करने की कोशिश

Tue, 23 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 23 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Trying to kidnap the teenager
रेप (डेमो पिक)

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात गांव में आई बारात को देखने के लिए खड़ी किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने की कोशिश की। पीड़िता के भाई के विरोध पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने पीड़िता को कालेज से उठाने की धमकी दी है। पिता ने   चार के खिलाफ नामजद तहरीर  दी है।

एक गांव में रविवार की रात बारात आई हुई थी। किशोरी के परिजन बारात में शामिल होने के लिए गए हुए थे। चढ़त के दौरान किशोरी घर के दरवाजे पर खड़ी होकर बारात देख रही थी। आरोप है कि गांव के चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अगवा करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान किशोरी के भाई ने उन्हें ले जाते हुए देख लिया और आरोपियों से अकेला ही भिड़ गया। चारों आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी किशोरी को कालेज के बाहर से उठाकर ले जाने की धमकी देकर फरार हो गए। सोमवार को पीड़िता के पिता ने चार के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। जिस कारण पीड़ितों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद संजीव कुमार ने मामले की जानकारी से इंकार  किया है।

दलित किशोरी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश
 शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दबंग युवक ने दलित किशोरी पर दूध का वाहन चढ़ाने की कोशिश की। विरोध करने पर अश्लील हरकतें कीं। कार्रवाई न होने पर महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने एसपी देहात को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 15 मई की सुबह दलित किशोरी दूध लेने गई थी।


रास्ते में गांव के ही एक दबंग युवक ने अपना दूध का वाहन उस पर चढ़ाने की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाड़ी से उतरकर उससे अश्लील हरकतें की। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। कोतवाली में शिकायत की तो पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी देहात ने दलितों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed