फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Soldiers from the truck tried to tread

सिपाही को ट्रक से रौंदने की कोशिश

Wed, 01 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चोला
ब्यूरो/अमर उजाला, चोला Updated Wed, 01 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Soldiers from the truck tried to tread
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

चौकी क्षेत्र में बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक ने रुकने का इशारा करने पर सिपाही को ही कुचलने की कोशिश की। सिपाही ने सड़क किनारे खाई में कूदकर जान बचाई। सिपाही ने साथी संग पीछा कर आरोपी ट्रक चालक को दबोच लिया है। आरोपी चालक नशे में धुत था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर एक आरोपी चालक हरियाणा से 12 टायरा ट्रक में सीमेंट लादकर बुलंदशहर जा रहा था। जैसे ही उसने चोला स्टेशन पार किया एक बाइक सवार को टक्कर लग गई। कुछ कार और बाइक सवारों ने आरोपी ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कांस्टेबल रवीश यादव और कांस्टेबल मुकेश ने चोला चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक को रुकने का इशारा किया। इसपर चालक ने रवीश के ऊपर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरा भांप कर रवीश ने सड़क किनारे खाई में कूदकर अपनी जान बचा ली, जिसमें रवीश मामूली रूप से चोटिल हो गए। इसके बाद अपने साथी मुकेश के साथ जीप से पीछा कर ट्रक को रुकवाया।

ट्रक चालक की पहचान शाहिद पुत्र इस्माइल निवासी किठौर थाना किठौर जिला मेरठ के रूप में की गई है। चौकी प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि चालक ने शराब पी रखी है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क दुर्घटना में एसआई घायल
नोएडा में चुनावी डयूटी पर गए सिकंदराबाद की कायस्थवाडा चौकी पर तैनात एसआई सुरेश कुमार घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एसएसआई राजपाल सिंह यादव ने बताया कि एसआई की गौतमबुद्ध नगर में मतगणना में डयूटी लगी थी।


मंगलवार की सुबह वह बाइक से जा रहे थे। सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी ओर दिल्ली में नौकरी कर रहे सांखनी निवासी दानिश अब्बास, पुत्र आबाद अब्बास, अपने चचेरे भाई कासिफ पुत्र समसूल अहमद के साथ गांव लौट रहे थे। हाइवे पर ईदगाह के सामने सिकंदराबाद की ओर से जा रहे टेंपो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed