फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Truck thrashed the bike riders, a death

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Sat, 16 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Truck thrashed the bike riders, a death
हादसे के बाद यहां लंबा जाम भी लगा रहा। - फोटो : अमर उजाला

छतारी। कस्बा स्थित दोराहे के पास बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया।

विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आजाद रोड निवासी रामबाबू का पुत्र सोनू (18) अपने दोस्त सलमान के साथ बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार देर शाम कस्बा स्थित दोराहे से गुजर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान मौके से गुजर रहे  एक तेज रफ्तार अनिंयत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सलमान को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सलमान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।  परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी चालक की तालाश में जुट गई है। शिकारपुर में सलेमपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे बुलंदशहर जिला अस्पताल ले गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। चित्सौन निवासी गौरव पुत्र दिनेश की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिकंदराबाद/ककोड़ में  ग्राम सुनपेड़ा निवासी ओमकार शर्मा अपनी बेटी ज्योति और पुत्र वधु ज्योति के साथ रंहेरा गांव से रिश्तेदार की अरष्टी में से वापस घर लौट रहा था।

शाम करीब 6.30 बजे झाझर में पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ननद, भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं।  हालत गंभीर होने पर दोनों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। ओमकार को भी काफी चोट आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक-चालक को पकड़ लिया।


गुलावठी  में गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर ग्राम छपरावत के पास शुक्रवार देर शाम कैंटर की टक्कर से बाइक सवार राजू पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम बरमदपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी मोैत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक को कैंटर समेत पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed