{"_id":"5765799f4f1c1b103211bb71","slug":"truck-serried-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, बच्ची समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, बच्ची समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/शिकारपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-बदायूं स्टेट हाईवे पर शनिवार तड़के ट्रक और टाटा-407 की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में टाटा-407 के चालक और 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। बच्ची की मां, चार भाई और एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बदायूं के उझानी निवासी ट्रांसपोर्टर रविंद्र शर्मा गाजियाबाद की नंदग्राम कालोनी में किराये पर रहते थे। उन्होंने शुक्रवार को किराये का मकान खाली किया था। रात में ही घर का सामान टाटा-407 में लादकर उनकी पत्नी प्रभा, पुत्र धीरज, दीपांशु, टूकी, नीनू और पुत्री गुन्नू (12) तथा छवि के साथ अपने घर उझानी जा रहीं थीं।
विज्ञापन
गाड़ी को बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सठला निवासी शाहरुख (22) पुत्र इमामुददीन चला रहा था। रात सवा 12 बजे के करीब सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्सौन गांव के पास सामने से आए ट्रक से टाटा-407 की भिड़ंत हो गई। इसमें चालक शाहरुख और गुन्नू की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि गाजियाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर रविंद्र त्यागी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दो दिन पहले यहीं पर हादसे में चार लोगों की हुई थी मौत
दो दिन पहले सलेमपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्सौन गांव के पास डग्गामार बस ने कैंसर पीड़ित को दिल्ली ले जा रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
मरने वालों में से तीन बदायूं के उझानी कस्बा निवासी एक ही परिवार के थे। हादसे के बाद घायलों को समय पर उपचार नहीं मिलने से गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा भी किया था।
सड़क हादसे में महिला की मौत
मौसेरी बहनों को स्कूटी पर बैठाकर शिकारपुर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बहनें घायल हो गईं। घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के अजनारा गांव की रहने वाली पूजा (25) पत्नी पवन किसी काम से अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खखूड़ा गांव में अपने मौसा के घर आई थी। शनिवार दोपहर अपनी मौसेरी बहन नेहा (15) पुत्री हेम सिंह व ज्योति (15) पुत्री सतवीर के साथ स्कूटी से शिकारपुर जा रही थी। खखूड़ा गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने पूजा की स्कूटी में टक्कर मार दी।