फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   truck crushed Retired military man

ट्रक ने रिटायर्ड फौजी को कुचला, हंगामा

Fri, 16 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरंगाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
truck crushed Retired military man
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के इस्माइला गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह शराब से लदे ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड नायब सूबेदार को कुचल दिया। नायब सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई। शराब से लदे ट्रक को पुलिसकर्मिर्यो द्वारा सीमेंट से लदा ट्रक बताने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की एसओ से तीखी नोकझोंक भी हुई। स्टेट हाईवे पर एक  घंटे जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। ईस्माइला गांव निवासी रिटायर्ड नायब सूबेदार ठाकुर महावीर सिंह साइकिल से बृहस्पतिवार  सुबह करीब नौ बजे औरंगाबाद आ रहे थे।
विज्ञापन


इस्माइला रजवाहे के निकट बुलंदशहर की तरफ से शराब से लदी एक ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार फौजी को कुचल दिया। रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उधर, दो फैंटम सवार पुलिसकर्मी भी सूचना पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने शराब लदे ट्रक में सीमेंट होने की बात कही। इस पर ग्रामीण भड़क गए और बुलंदशहर औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर आधा घंटे बाद एसओ औरंगाबाद पुलिस और मंडी चौकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। जबरन शव उठाने पर ग्रामीण भड़क उठे और एसओ को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की एसओ से तीखी नोकझोंक भी हुई।

बाद में एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ सिटी धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि ट्रक समेत चालक हिरासत में है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम करते रहे कॉल एसओ ने नहीं किया रिसीव
हादसे के दौरान स्याना आ रहे एसडीएम को जाम लगा हुआ मिला। एसडीएम स्याना का आरोप का है कि एसओ औरंगाबाद को सीयूजी नंबर पर चार कॉल की गई, लेकिन एसओ ने कॉल रिसीव नही की।


गाजियाबाद ले जाई जा रही थी शराब
रिटायर्ड फौजी के पुत्र की तहरीर पर ट्रक चालक राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक समेत चालक पुलिस की हिरासत में है। अलीगढ़ के हरदुआगंज से शराब गाजियाबाद ले जाई जा रही थी। - मानसिंह चौहान, एसपी सिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed