फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Troopers killed in mysterious circumstances in Telangana

तेलंगाना में फौजी की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 18 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 18 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Troopers killed in mysterious circumstances in Telangana
मृतक फौजी धमेंद्र (फाइल फोटो)। - फोटो : ब्यूरो

नौ माह पहले सेना में भर्ती हुए दो सगे भाइयों में से एक की तेलंगाना(वारंगल) में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत का कारण रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर गिरना बताया जा रहा है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन फौजी का पार्थिव शरीर लेने तेलंगानर गए हैं। फौजी का पार्थिव शरीर मंगलवार तक बुलंदशहर आएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ज्ञानलोक कालोनी निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र विकास और धर्मेंद्र ने नौ माह पहले आर्मी ज्वाइन की थी। दोनों भाइयों के आर्मी के जाने से माता-पिता सहित कालोनी के लोग फूले नहीं समा रहे थे। परिजनों ने बताया कि विकास और धर्मेंद्र ने ट्रेनिंग पूरी कर ली थी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद धर्मेंद्र की पोस्टिंग जालंधर हो गई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह वह जालंधर जाने के लिए तेलंगाना के वारंगल रेलवे स्टेशन पर खड़े थे, अचानक वह रेलवे स्टेशन पर नीचे गिर गए। वहां मौजूद उनके साथी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथियों ने मौत की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए तेलंगाना रवाना हो गए। नौ माह पहले दोनों ने सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की ठानी थी। साथ ही नगर का नाम रोशन भी किया। मगर किसी को क्या पता था कि धर्मेंद्र इतनी जल्दी अपनों को छोड़कर चले जाएंगे।


धर्मेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर आने की सूचना पर सोमवार को दिनभर उनके घर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। हर कोई यह जानने को आतुर दिखाई दिया कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। ज्ञानलोक कालोनी में रहने वाले सुधीर ने बताया कि दोनों भाइयोें के भीतर देश सेवा का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुआ था। पहले ही प्रयास में दोनों का सलेक्शन हो गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed