फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trans hostage for over a month trying to make

महीनेभर तक बंधक बनाकर किन्नर बनाने की कोशिश

Sun, 15 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 15 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Trans hostage for over a month trying to make
Missing - फोटो : अमर उजाला

मौसी के घर गए युवक ने एक किन्नर पर एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और जबरन किन्नर बनाने की कोशिश की। उसकी तलाश में किन्नर तक पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसे मुक्त कराया। वहीं, पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


नगर के कांशीराम आवसीय कालोनी निवासी राजकुमार पुत्र टुक्की ने बताया कि वह नगर के सराफ के यहां काम करता था। एक महीने पहले वह अनुपशहर में अपनी मौसी सुलेखा के यहां गया था। आरोप है कि अनुपशहर निवासी किन्नर मुस्कान ने उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन


नाक- कान छिदवा दिए। राजकुमार ने आरोप लगाया कि मुस्कान उसका ऑपरेशन कराकर उसे किन्नर बनाना चाहता था। उसने इस दौरान कुकर्म किए जाने का भी आरोप लगाया। उधर राजकुमार को तलाश रहे परिजनों को पता लगा तो शनिवार को उन्होंने उसे मुस्कान के चंगुल से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि उसके पिता रिक्शा चलाते है। और मां बीमार है। घर का खर्च चलाने के लिए उसकी दो बहन घरों में चौका बर्तन करती है। वहीं कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed