फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   tractor crushed child death Rudrai

रूदरी में ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत

Thu, 17 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 17 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
tractor crushed child death Rudrai
ढांग गिरी

रूदरी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। फिर गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी की ओर से गांव में बच्ची के नाम पर धर्मशाला और मंदिर बनवाने की सहमति पर समझौता हो गया।

विज्ञापन



बुधवार देर शाम रूदरी गांव निवासी मलखान सिंह अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गाड़ी लेकर ग्राम प्रधान के घर के पास पहुंचे ग्रामीण कैलाश की छह वर्षीय बेटी भावना अचानक दौड़ती हुई सामने आ गई। रफ्तार तेज होने के कारण भावना ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत करवाया। इसके बाद गांव के गणमान्य लोगों ने पीड़ित परिवार को समझाकर फैसला करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसले के तहत आरोपी मलखान सिंह बच्ची के नाम पर एक धर्मशाला और मंदिर का निर्माण कराएगा। थाना पुलिस के मुताबि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed