फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three robbers boarded the vehicle to the police handle Kkod

ककोड़ पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन लुटेरे

Sat, 30 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three robbers boarded the vehicle to the police handle Kkod
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

जनपद के अलावा हरियाणा और दिल्ली में वाहन लूट की वारदातों को अंजाम देन वाले गिरोह का ककोड़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनका चौथा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

विज्ञापन


गिरोह के सदस्यों से सात बाइक और तीन तमंचे बरामद किए हैं। एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी सिटी राम मोहन सिंह ने बताया कि 28 जुलाई की रात चेकिंग के  दौरान खड़पुरा रोड से दो बाइक पर चार लोग आते दिखे। रुकने का इशारा किया तो एक बदमाश पुलिस को देखकर भाग गया।
विज्ञापन


तीन बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद हुए। तीनों की पहचान रविंद्र उर्फ रवि निवासी दाउदपुर थाना कोतवाली देहात, योगेश उर्फ योगी और सूरज उर्फ सूरजपाल निवासी आंजनी थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों बाइक लूट की हैं। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर पांच और बाइक बरामद कर लीं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह हरियाणा, दिल्ली व आसपास के जनपदों में बाइक लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed