{"_id":"58dffba54f1c1bb01063fee9","slug":"three-more-arrested-in-gokshi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के मामले में तीन और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी के मामले में तीन और गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अरनिया क्षेत्र के लखनवाड़ा तथा गांव नागल गांव के जंगलों में गोवंशों के अवशेष छोड़कर भागने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों से छुरा और वॉक बरामद किए गए हैं।
गौरतलब है कि 29 मार्च की रात लखनवाड़ा गांव निवासी बबलू और राजवीर के घेर से छह गोवंश चोरी हो गए थै। पशु चोर लखनवाड़ा गांव के जंगल और भोगपुर के मध्य नहर पटरी पर गोकशी कर उसके अवशेष छोड़कर भाग गए थै। 30 मार्च की सुबह अवशेष मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।
विज्ञापन
सात घंटे तक चले हंगामे के दौरान पथराव और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ के दौरान एसओ खानपुर समेत पुलिस कर्मियों को चोटें आई थीं। वहीं नागल गांव के जंगलों में भी गोवंशों के अवशेष पाए गए थे, उसे लेकर भी काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि 31 मार्च की रात करीब दो बजे गश्त के दौरान शाहपुर पुलिया के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से गोकशी में प्रयुक्त होने वाला छुरा और वॉक बरामद किए गए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि लखनवाड़ा से पांच पशु चोरी कर भोगपुर नहर पटरी पर गोकशी की थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व अलीगढ़ की तरफ घूम रहे चार आवारा घूम रहे गोवंशों को भी वह गाड़ी में लादकर लेकर आए थे।
थाना प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरनिया थाना के मीरपुर गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र लाल मोहम्मद, आसिफ पुत्र इमामुद्दीन और अनीश उर्फ हड्डी पुत्र सुलेमान के रूप में की गई।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीओ ने बताया घटना को अंजाम देने में शामिल आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।