फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   three died in road accidents

सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Sat, 12 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला, छतारी
अमर उजाला, छतारी Updated Sat, 12 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
 three died in road accidents
अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में शनिवार को तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। घायलों काे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को उदर्मी गांव निवासी सुबह सिंह (25) अपने साथी प्रवीन के साथ बाइक से पंड्रावल गया था। शाम करीब 4 बजे वह गांव लौट रहा था।


हाइवे पर बन्ने शरीफ की दरगाह के पास सामने से आ रही मैक्स ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया । चिकित्सकों ने दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में सुबह सिंह की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने फैक्ट्री मजदूर को कुचला, मौत
सिकंदराबाद। हीरा काॅलोनी निवासी मुकेश शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा औद्योगिक क्षेत्र में किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। शुक्रवार रात एनएच 91 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुकेश की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन



अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत।
गांव कमालपुर निवासी सुभाष (38) निजी कंपनी में मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर वह वलीपुरा नहर के निकट पैदल कहीं जा रहा था। पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जीप, दो घायल
कोहरे के चलते काली नदी पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से जीप टकरा गई। हादसे में जीप चालक समेत दो लोग घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में दोनों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। महमदपुर निवासी कृष्णवीर समाचार पत्रों का बंडल लेकर जीप से अपने साथी अनोखे के साथ शिकारपुर की ओर से आ रहा था। काली नदी के पुल के पास कोहरे के कारण न दिखाई देने से जीप आगे जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्कूली बस ने तांगे को मारी टक्कर बाल-बाल बचे बच्चे
खुर्जा जंक्शन (ब्यूरो)। जंक्शन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज गति से जा रही स्कूल बस ने तांगे को टक्कर मार दी। गनीमत रहा कि बस पलटते-पलटते बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


हालांकि हादसे में तांगा सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जंक्शन की तरफ उनके घर छोड़ने जा रही थी।



मौजपुर स्थित पेट्रोलपंप के पास तीव्र गति से जा रही बस अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे तांगे में टक्कर मार दी। अचानक ब्रेक लगाने से बस पलटने से बच गई और उसमें सवार बच्चे भी मामूली घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तांगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तांगा चालक गोपाल, सवार हुकुमपाल, राजेश, ननुआ, तेजवीर और प्रकाश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed