फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   STF Dehradun recovered country-made pistols from two youths in Roorkee

Roorkee News: एसटीएएफ देहरादून ने रुड़की में दो युवकों से बरामद किए तमंचे

Mon, 26 Oct 2026 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
STF Dehradun recovered country-made pistols from two youths in Roorkee
कोतवाली रुड़की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने आबकारी रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान कार्तिक (21) निवासी कृष्णानगर, गंगनहर और हर्ष (22) निवासी आजादनगर, पनियाला रोड, गंगनहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी रुड़की में तमंचे सप्लाई करने के लिए आए थे।
विज्ञापन

सोमवार को एसटीएफ की देहरादून टीम को सूचना मिली थी कि एक कार में सवार दो युवक अवैध तमंचे बेचने के लिए आबकारी रोड की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने आईआईटी के सरकारी क्वार्टरों के सामने आबकारी रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार तेजी से आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर कार्तिक के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। वहीं, हर्ष के पास से भी 315 बोर का एक तमंचा मिला। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पैसों के लालच में तमंचे बेचने आए थे। उन्होंने हथियार खरीदने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में एक कार पर गोली चलाकर पकड़ा था
क्षेत्र और आसपास में हुए कई गोलीकांड ने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा किया है कि आखिर वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों के हाथों में हथियार कहां से आ रहे हैं। पुलिस अभियान चलाकर संदिग्धों को पकड़ रही है। सोमवार को दो युवकों को तमंचे के साथ पकड़ा है। वहीं हाल ही में पुलिस ने चाव मंडी गोशाला के पास एक गाड़ी का पीछा कर उसके टायर में गोली मारकर किसी तरह रोका था लेकिन कार में सवार मुख्य व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर एक घर में घुस गया था और पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही। बताया जा रहा है कि फरार आरोपी हथियार सप्लाई करने के लिए ही रुड़की में आया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed