{"_id":"49415ab5d2a5d1fd468ca4a2a6c867d2","slug":"three-arrested-in-rajni-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटौरे में जलाई गई लाश रजनी की थी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिटौरे में जलाई गई लाश रजनी की थी
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में बिटौरे में जलाई लाश गांव नगला तोता निवासी रजनी की थी। पहले देवर ने चुन्नी से गला घोटकर उसकी हत्या की फिर जीजा और पिता के साथ लाश को बिटौरों में रखकर जला दिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुई स्कार्पियो कार भी बरामद कर ली है। घटना के पीछे आरोपियों ने महिला के कई लोगों से अवैध संबंध होना बताए हैं।
नगला तोता निवासी रजनी पत्नी भूपेंद्र के गांव नगला चौना थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर निवासी लाला पुत्र इंद्र के साथ अवैध संबंध थे। आरोप है कि 27 नवंबर 2014 को भूपेंद्र ने लाला की हत्या कर लाश को पेड़ पर लटका दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से भूपेंद्र जेल में है। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद भी रजनी के कई लोगों से संबंध हो गए। रजनी का देवर जितेंद्र पुत्र राजेंद्र उसकी कारगुजारी का विरोध करता था।
बताते हैं कि रजनी ने जितेंद्र को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। जितेंद्र ने सोमवार रात सोते समय रजनी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने इस वारदात के बारे में पिता राजेंद्र पुत्र शिवचरन को बताया।
राजेंद्र ने दामाद गजपाल पुत्र नरपत निवासी गांव धराऊ थाना खुर्जा देहात को बुलाया। तीनों ने मिलकर लाश को जितेंद्र की स्कॉर्पियो में डाला और जाहिदपुर के निकट बंबे के किनारे पहुंच गए।
तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लाश को बिटौरे पर रखकर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी। इसके बाद मंगलवार सुबह रजनी का फोटो लेकर गुमशुदा बताते हुए पुलिस के पास पहुंच गए।
पुलिस ने सख्ती से पूछा तो तीनों ने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने जितेंद्र की स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। बुधवार दोपहर पुलिस जितेंद्र को लेकर घटना स्थल पर पहुंची।
जहां जितेंद्र ने बताया कि उसने अपना मोबाइल बंबे में फेंका था। तलाश की तो पुलिस के हाथ मोबाइल का कवर भी आ गया।
बिटौरों में रखकर जलाई गई महिला की लाश गांव नगला तोता निवासी रजनी की थी। उसकी हत्या जितेंद्र ने चुन्नी से गला घोटकर की थी। इस मामले में जितेंद्र उसके पिता राजेंद्र और जितेंद्र के बहनोई गजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद गुरुवार को तीनों को जेल भेजा जाएगा।
- राजेश कुमार, एसपी सिटी