{"_id":"5759ad2f4f1c1b17489c5654","slug":"theft-of-valuables-along-with-cash-in-four-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सधारनपुर में चार घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सधारनपुर में चार घरों में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
theft
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सधारनपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने चार घरों से लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोरों ने किसान, व्यापारी और मजदूरों के घरों को निशाना बनाया। सधारनपुर गांव में चोर दीवार फांदकर किसान अनेश कुमार पुत्र श्रीचंद के घर में घुसे और सेफ तोड़कर 30 तोला सोने के जेवर, डेढ़ किलो चांदी और एक लाख 60 हजार रुपये चोरी कर लिए।
वारदात के वक्त अनेश परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे और बड़ा भाई सर्देश घेर पर थे। उसने दो भतीजियों की शादी के लिए जेवर जुटाए थे और मां के आपरेशन के लिए गेहूं बेचकर रुपया रखा था।
उधर,इसके बाद चोरों ने व्यापारी सुनील पुत्र अमर सिंह के घर से तीन तोले सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के जेवर और 16 हजार रुपये चुरा लिए। सुनील पत्नी के साथ छत पर सोया हुआ था। सुनील परचून का सामान सप्लाई करने का काम करता है।
विज्ञापन
वहीं, चोरों ने मजदूर हरवीर के घर की दीवार फांदकर पांच हजार रुपये, 500 ग्राम चांदी और आधा तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। उधर, महीपाल पुत्र किशनलाल के घर से साढ़े चार हजार रुपये, 500 ग्राम चांदी के जेवर और तीन तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए।
महीपाल भी अपने परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। चोरी का पता सभी पीड़ितों को सुबह चला। पीड़ितों ने बताया कि वारदात की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस तीन घंटे बाद गांव पहुंची।