फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   theft in TV showroom.

दुकान का ताला तोड़ उड़ाए 30 एलसीडी

Sat, 12 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sat, 12 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
theft in TV showroom.
सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदात भी बढ़ गई है। शुक्रवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक शोरूम और मंदिर से लाखों का सामान निकाल ले गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन



कास्थवाड़ा स्थित देवी मां के मंदिर कमेटी के सदस्य गौरव पुत्र ईश्वर, व विधा ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने मंदिर में सेंध लगाकर देवी मां का मुकुट, चांदी का छतर, दानपात्र, इंवर्टर, बैट्रा चोरी कर लिया।
विज्ञापन



वहीं, धीरज पुत्र राकेश ने बताया कि दनकौर रोड पर बिशंबर गंज के पास मंगलदीप इलेक्ट्रानिक के नाम से शोरूम है। धीरज ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों शोरूम का ताला तोड़कर 25-30 एलसीडी निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज ने एससीडी की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पिछले एक सप्ताह में नगर में चोरी की यह पांचवीं घटना है। मंदिर कमेटी व शोरूम मालिक धीरज ने तहरीर दी है।

मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ चोरी


चोरों ने मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर नगदी, मोबाइल व रिचार्ज कूपन समेत करीब सवा लाख का माल चुरा लिया। दुकनदार ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।


बड़ाकोट निवासी कपिल कुमार पुत्र लोकेश जहांगीराबाद चुंगी पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ करीब एक लाख रुपये के मोबाइल, 20 हजार के रिचार्ज कूपन तथा गल्ले में         रखी करीब पांच हजार की नगदी चुरा ले गए।



धरपा के जूनियर हाईस्कूल में चोरी

धरपा स्थित जूनियर हाईस्कूल में ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह स्कूल पहुंचने पर स्टाफ को घटना के बारे में जानकारी मिली।


प्रधानाध्यापिका ने घटना की तहरीर दी है। धरपा स्थित जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर सिलेंडर, पंखा, मिड-डे मील का अनाज, बर्तन, रेडियो आदि सामान निकाल लिया।


सुबह स्कूल पहुंचने पर स्टाफ को ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखा तो सामान गायब मिले। प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने तहरीर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed