{"_id":"5863fadb4f1c1b435ceeb442","slug":"theft-from-houses-and-two-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान और दो दुकानों से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान और दो दुकानों से लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर बीती रात मकान समेत दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल निकाल ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। देहात क्षेत्र के बगराई निवासी उदयवीर ने बताया कि वह बीती रात परिवार के साथ घर में सो रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 30 हजार कैश समेत 70 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार को सुबह जागने पर वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सरायअल्लो निवासी किशन सैनी की हाईवे पर बैट्री की दुकान में चोरों ने कूमल कर पांच बैट्री-पांच इर्वंटर और पास में ब्रजबिहार निवासी आंनद की डेटिंग-पेटिंग की दुकान से चार मोटर निकाल लिया।
विज्ञापन
दुकान का शटर उखाड़ लाखों की चोरी
जीटी रोड स्थित बैटरी इनवर्टर की दुकान में चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर लाखों रुपये के बैटरी और इनवर्टर चोरी कर लिए। सुबह दुकान पर पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
ग्राम मिट्ठेपुर निवासी दुकान स्वामी फुरकान ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये के इनवर्टर, बैटरी चोरी हुए हैं। संभवत: चोर सामान किसी वाहन में लादकर ले गए हैं। पुलिस को तहरीर दी गई है।
घर से नकदी-जेवर किए चोरी
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दीयान में एक घर से चोरों ने नकदी और जेवर साफ कर दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। ऊपरकोट के मोहल्ला गद्दीयान निवासी वसीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 2.45 बजे घर में चोर घुस आए।
चोरों ने घर में रखे संदूक से 60 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, कानों की झुमकी चोरी कर ले गए। परिजनों को सुबह चोरी का पता चला। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।