{"_id":"587682494f1c1b1729baaa12","slug":"the-young-man-tried-to-rape-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की बच्ची से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने की बच्ची से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बा स्थित एक कॉलोनी में पड़ोसी ने सात साल की बच्ची से अपने घर की छत पर ले जाकर रेप करने की कोशिश की। डर से चीखती हुई बच्ची युवक के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार शाम को कस्बा स्थित मोहल्ला निवासी बच्ची रोजाना की तरह अपने पड़ोस में एक युवती से कुरान पढ़ने गई थी। उस समय युवती घर पर नहीं थी। बच्ची को अकेले देखकर युवती का भाई उसे फुसलाकर मकान की छत पर ले गया। जहां पर उसने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की।
विज्ञापन
किसी तरह डर से चीखती हुई बच्ची भाग कर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने पर मनचले को धुना
खुर्जा(ब्यूरो)। नगर स्थित कॉलेज रोड पर छेड़छाड़ करने पर छात्रा ने मनचले को तमाचा जड़ दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचकर आरोपी की धुनाई शुरू कर दी। 100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि आरोपी भीड़ को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे कस्बा निवासी छात्रा कॉलेज से लौट रही थी। कॉलेज रोड पर एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने के बाद भी आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थी। गुस्साई छात्रा ने मनचले को तमाचा जड़ दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंची आरोपी पब्लिक के चंगुल से निकलकर भाग चुका था।
छेड़छाड़ के आरोप में युवक को जेल भेजा
डिबाई/दानपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक सुशील को जेल भेज दिया है। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की।
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़
खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से पड़ोस के युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करते हुए युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवती ने थाना स्तर से सुनवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत की है।
खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 10 जनवरी 2017 की दोपहर पड़ोस के युवकों ने घर में घुसकर अश्लील हरकत की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
छेड़छाड़ में ग्राम प्रधान सहित दो गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने करीब तीन माह पहले प्रधान राम किशोर सहित दो लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम प्रधान रामकिशोर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। छेड़छाड़ की दूसरी वारदात भी इसी गांव की है।
बुधवार को महिला ने गांव के ही सर्वेश पर घर में घुसकर बदतमीजी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
संदिग्ध हालात में विधवा लापता
ग्राम सलेमपुर कायस्थ निवासी महासिंह पुत्र भगवंत सिंह ने बताया कि उसकी लड़की मंजू के पति यशपाल की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वह अपने तीनों बच्चों के साथ उसके साथ रहती है। पति की मौत के बाद से मंजू का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।
20 दिसंबर को उसके ससुराल वाले विधवा आर्थिक सहायता दिलाने के लिए उसे अपने साथ ले गए थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। ससुराल व रिश्तेदारियों में पता करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। महासिंह ने गुमशुदगी की तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की मांग की है।