{"_id":"589766db4f1c1bce22e81d11","slug":"the-viral-video-by-threatening-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने के बाद वायरल करने धमकी देकर एक युवक उसके साथ एक साल से दुष्कर्म करता रहा। इस घटना में युवक के भाई ने भी सहयोग किया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किशोरी के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी एक साल पहले परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। किशोरी को एक युवक ने अपने भाई और एक साथी के साथ तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। आरोप है कि साथी के घर ले जाकर युवक ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी को पिला दिया। नशे की हालत में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस दौरान युवक के भाई ने अश्लील वीडियो भी बनाई। होश में आने के बाद आरोपियों ने किशोरी को क्लिप दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि पिछले एक साल से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के एक ग्रुप पर अश्लील फोटो वायरल देखकर परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बता दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।