{"_id":"583c88b94f1c1b051cde5997","slug":"the-teenager-tried-to-rape2","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से चारा लेने गई किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने रेप की कोशिश की। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी की सोलह वर्षीय बेटी सोमवार सुबह अपने खेत से चारा लेने के लिए गई थी।
इसी दौरान गांव के दो युवकों ने किशोरी को जबरन गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ रेप की कोशिश करने लगे। तभी किशोरी ने शोर मचा दिया, जिससे आरोपी भाग गए।
किशोरी की चीख सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़ित किशोरी की मां के साथ मारपीट की गई। इसके बाद पीड़ित किशोरी ने परिजनों के साथ थाने जाकर नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
कार्यवाहक एसओ अमित कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
ढाई साल बाद रेप-दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विधवा के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। वहीं, जेठ ने उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को ससुराल से भगा दिया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन
अब ढाई साल बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला ने न्यायालय को जानकारी दी थी कि करीब 12 साल पहले उसका विवाह हुआ था। तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे।
वह आए दिन उससे अतिरिक्त दहेज के लिए आरोपी आए दिन प्रताड़ित करते थे। विधवा का आरोप है कि 12 अप्रैल 2014 में जेठ कुंवरपाल ने उसके साथ रेप कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब यह बात ससुर-सास को बताई तो उन्होंने मारपीट कर ससुराल से बाहर निकाल दिया।
ससुरालियों के साथ धर्मवीर निवासी गांव परवाना थाना औरंगाबाद ने भी मारीपट की। पीड़िता का आरोप है कि उसने थाने पर तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हई। थक हारकर कोर्ट का सहारा लिया। देहात कोतवाल अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।