फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The teenager's body was found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 15 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The teenager's body was found hanging on a noose
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

डिबाई/दानपुर। कस्बे के महादेव मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक किशोरी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

मोहल्ला महादेव में धर्मराज सिंह पुत्र राजपाल सिंह का मकान है। धर्मराज ने पुलिस को बताया कि घर के सभी सदस्य गांव शेखुपुर में थे। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर वह गांव से डिबाई अपने घर आए तो उनकी पुत्री पुष्पलता(16) कमरे के दरवाजे की चौखट पर फंदे से झूलती मिली।
विज्ञापन


बताया कि वह ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी। मृतका की मां मीना, भाई सुरेंद्र बहन बृजवाला का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने यह मकान 2015 में खरीदा था। पूर्व में रह रहे लोगों ने न किराया दिया तथा न ही मकान खाली किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मेरे बच्चों को ही जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पुलिस में शिकायत की तो एक दरोगा ने उसे कई बार प्रताड़ित करने का आरोप भी लोगों के सामने लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।


मृतका के पिता धर्मराज ने कृपाल, राजवीर (कृपाल सिंह का बहनोई) व अनुराधा पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने को दी है। पुलिस ने इस संबंध में एकमहिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। सीओ यशवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कृपाल, राजवीर(कृपाल सिंह का बहनोई) व अनुराधा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed