फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The revelations came from a family of Delhi Police Robbery

अब दिल्ली के परिवार से डकैती के खुलासे में लगी पुलिस

Sun, 14 Aug 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

 हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप मामले की विवेचना सीबीआई को सौंपे जाने के बाद पुलिस एक माह पहले हाईवे पर दिल्ली के परिवार से हुई लूटपाट की वारदात के खुलासे में जुट गई है। पुलिस ने हाईकोर्ट की फटकार के बाद हाईवे पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की थी। यह वारदात हाईवे पर मां-बेटी से हुई वारदात से करीब 20 दिन पहले घटित हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि 9 अगस्त की रात दिल्ली की सुंदर नगरी निवासी नौशे पुत्र अजिमुल्ला अपने परिवार के साथ कार द्वारा हाथरस से दिल्ली जा रहे थे। दोस्तपुर गांव के पास अचानक कार के नीचे कोई चीज टकराई। कार रुकते ही 8-9 बदमाश आए और उन्होंने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उनसे 25 हजार रुपये, दो मोबाइल और महिलाओं से जेवरात लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की थी। तभी एक बस आकर रुकी, जिसे देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद जब यह वारदात समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई तो हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सरकार से जबाव तलब किया। इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed