{"_id":"575856954f1c1bee5a9c5cc6","slug":"the-rape-of-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की मासूम से पड़ोसी ने किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल की मासूम से पड़ोसी ने किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो /शिकारपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के घर छाछ लेने गई आठ वर्षीय मासूम के साथ युवक ने रेप कर दिया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। हालांकि तबीयत बिगड़ने पर मासूम ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है। मंगलवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दलित बिरादरी की आठ वर्षीय बच्ची अपनी बिरादरी के ही घर से छाछ लेने गई थी। उस समय घर में पड़ोसी युवक अकेला था।
विज्ञापन
मौके का फायदा उठाकर उसने बच्ची को छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में बच्ची को धमकाकर घर भेज दिया। एसएचओ शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके दो परिचितों को हिरासत में लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन