{"_id":"592877974f1c1bb936535b34","slug":"the-pain-of-not-saving-husband-from-the-hawans-will-always-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानों से पति को नहीं बचा पाने का दर्द हमेशा सालेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानों से पति को नहीं बचा पाने का दर्द हमेशा सालेगा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 27 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हैवानों से पति को नहीं बचा पाने का दर्द हमेशा सालेगा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार रात 1.30 बजेे से तड़के 3.30 बजे तक स्क्रैप व्यापारी के परिवार के साथ बंधक बनाकर दो घंटे तक दरिंदे हैवानियत करते रहे। बेटे और पति को बचाने के लिए उसने हर मुमकिन कोशिश की, पर दरिंदे नहीं पसीजे।
एक पत्नी के लिए इससे दुखद क्या हो सकता है कि उसके सामने ही बदमाशों ने पति की हत्या कर दी। पीड़िता बताती हैं कि जब बदमाशों ने हमला किया तो उन्होंने जेवर और रुपये सड़क किनारे फेंक दिए थे।
विज्ञापन
लेकिन बदमाशों ने जब बेटे को मारने की धमकी दी तो वे खोजकर पैसे और जेवर ले आईं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अपने पति को बचा न पाने की टीस हमेशा बनी रहेगी। दरअसल हथियारों के बल पर बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी के परिवार को कब्जे में करने के बाद मृतक की पत्नी की गोद से उसके चार साल के मासूम बेटे को छीन लिया।
विज्ञापन
पीड़िता बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाई और पति के पास रखे 32 हजार रुपये व खुद के पास रखे 11 हजार रुपये देकर बच्चे को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन बदमाश नहीं माने, उलटे उससे दुर्व्यवहार करने लगे। बदमाशों ने 32 हजार और11 हजार रुपये लेने के बाद भी मासूम को नहीं छोड़ा।