{"_id":"58c2e95a4f1c1b8238dc3f88","slug":"the-murder-of-the-guard-was-done-in-the-rage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में की गई थी गार्ड की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में की गई थी गार्ड की हत्या
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्योरिटी गार्ड अनिल कुमार सोलंकी के परिजनों का दावा है उसकी हत्या रंजिशन की गई है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने एक और युवक के हत्या में शामिल होने दावा किया। पुलिस ने उसे भी हत्या में नामजद कर लिया।
विज्ञापन
चार मार्च को ग्राम चचोई थाना खुर्जा देहात निवासी अनिल कुमार सोलंकी पुत्र हरपाल सोलंकी गांव के अजय पुत्र प्रेम सिंह के साथ ककोड़ के सुनपेड़ा गांव में उसकी भांजी का भात लेकर आया था। अनिल संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
विज्ञापन
नौ मार्च को ग्राम इनायतपुर में चचूरा नहर में उसका शव मिला था। अशोक ने अजय के भाई योगेश को भी हत्या में शामिल होने का दावा करते हुए नामजद कराया। बड़ौत निवासी श्रीपाल पुत्र गजराज की अजय व योगेश के परिवार के इंद्रजीत के परिवार में शादी हुई है।
विज्ञापन
श्रीपाल अपनी ससुराल में ही रहता था। पांच वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर श्रीपाल व अनिल का झगड़ा हो गया था। अनिल ने श्रीपाल की पिटाई कर दी थी। उसके बाद से ही श्रीपाल अनिल से रंजिश रखने लगा। उसने बदला लेने के लिए अपने साले योगेश व अजय के साथ मिलकर अनिल की हत्या कर दी।
शुक्रवार को मृतक अनिल के परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।