फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The hotel operator's brother beaten

होटल संचालक के भाई को पीटा

Mon, 17 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The hotel operator's brother beaten
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

एक होटल संचालक के भाई की मामूली बात पर दबंगों ने धुनाई कर दी। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ग्रामीण ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जहांगीराबाद निवासी होटल संचालक धर्मेंद्र राजौरा के भाई जितेंद्र की होटल पर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। उस दौरान मौजूद ग्राहकों ने मामला शांत करा दिया था।  आरोप है कि बाद में दबंगों ने जितेंद्र को होटल के पीछे घेरकर लाठी-डंडों से पिटाई कर चेहरे पर नुकीली चीज से प्रहार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी भाग गए। घायल को सीएचसी जहांगीराबाद में भर्ती कराया गया, जहां से जितेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार को पीड़ित का मेडिकल चेकअप जिला अस्पताल में किया गया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ग्रामीण पंकज पांडेय ने कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद को मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed