फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The gang rape of a girl under the pretext of reconciliation called

सुलह के बहाने बुलाकर महिला से किया गैंगरेप

Thu, 15 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The gang rape of a girl under the pretext of reconciliation called
rape

विज्ञापन

 नरसैना थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम विवाद निपटाने के बहाने घर से बुलाकर महिला के साथ तीन दबंगों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने गांव के दो आरोपियों समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह अपने घर पर थी। तभी गांव का एक युवक आया और पड़ोसी महिला से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए महिला के घर बुलाकर ले गया। पीडि़ता पड़ोसी के घर पहुंची तो वहां पहले से पड़ोसी महिला के अलावा उसके दोनों बेटो नरेश, सचिन और उनका साथी राजू मौजूद थे। थोड़ी देर बाद पडोसी महिला घर से बाहर निकली और दरवाजे की कुंडी चढ़ा दी।
विज्ञापन


आरोप है कि नरेश, सचिन और राजू ने पीडि़ता के साथ गैंग रेप किया। विरोध करने आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घर लौटने पर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती बताई। बृहस्पतिवार सुबह पति के साथ थाने पहुंची महिला ने आरोपियों को नामजद कराया। एसओ नरसेना ज्ञान सिंह ने बताया कि तहरीर पर नरेश, सचिन और राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed