{"_id":"58276d0b4f1c1bc932b3b554","slug":"the-death-of-the-mother-and-son-clashed-tongas-bike-father-daughter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगे से भिड़ी बाइक मां-बेटे की मौत, बाप-बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांगे से भिड़ी बाइक मां-बेटे की मौत, बाप-बेटी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मैथना जगतपुर के पास शनिवार की देर शाम बाइक और घोड़े-तांगे की टक्कर से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
बता दे कि औरंगाबाद के मोहल्ला झब्बा कालोनी निवासी बलवीर लोधी का पुत्र राजू लोधी अपने परिवार के साथ बुलंदशहर में रहकर आढ़त का काम करता था। शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक द्वारा औरंगाबाद आ रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढमुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित मैथना जगतपुर के पास उनकी बाइक घोड़े तांगे से टकरा गई। हादसे में राजू की पत्नी टीना (32), बेटा विकास (10) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजू (33) व बेटी ऐंजल (7) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उधर से गुजर रहे भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक और चेयरमैन राजकुमार लोधी ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हे रेफर करने की बात कही।
जिस पर लोग भड़क गये और यहीं पर उपचार करने की बात कही, जिसके बाद मामला शांत हो सका। इंस्पेक्टर औरंगाबाद पीआर शर्मा ने बताया कि हादसा नई मंडी चौकी क्षेत्र में हुआ है। नई मंडी पुलिस ने मां-बेटी के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिए है। यातायात को सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है।
वाहनों की भिड़ंत में 20 से अधिक घायल पौराणिक खादर मेले में आ रहे भक्तों का आगमन लगातार तेजी पकड़ रहा है, जिससे सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं से भरे वाहनों का तांता लगा हुआ है।
अधिकांश वाहनों में एक-दूसरे से पहले मेला स्थल पर पहुंचने की होड़ सी लगी हुई है, जिसके चलते रास्तों में कई वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। बदरखा मोड़ पर ट्रेक्टर-ट्रॉली और मैजिक गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिससे उनमें सवार दुलारी, महेश पाल, विवेक सिंह, अभिमन्यु, संध्या, रजनी, गुड्डू, हैप्पी, सुनील निवासी दिल्ली घायल हो गए।