फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ten family members unconscious from toxic food

विषाक्त भोजन से परिवार के दस लोग बेहोश

Thu, 11 May 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 11 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ten family members unconscious from toxic food
बेहोश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सलैमपुर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में विषाक्त भोजन करने से बीडीसी और उसके परिवार के लोग बेहोश हो गये। बुधवार सुबह परिवार के किसी भी सदस्य के न जागने पर पड़ोसियों के देखने पर सभी परिवार वाले बेहोशी की हालत में मिले। यह खबर आग की तरह गांव में फैल गई। ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले गये। जहां उपचार किया गया।

रजपुरा निवासी शंकरपाल का परिवार खेतीवाड़ी करता है। उनके पुत्र अनिल कुमार उर्फ पॉपी की पत्नी रेखा क्षेत्र पंचायत सदस्य है। मंगलवार शाम अनिल की पत्नी रेखा, बेटी अंजली व गार्गी तथा बेटा काना, अनिल का भाई जितेंद्र, उसका पुत्र नागेंद्र व पंकज तथा अनिल की बहन गुंजन दाल चावल की खिचड़ी खाने के बाद रात में करीब नौ बजे सोए थे। रात में 11 बजे अनिल ट्रैक्टर से खेत जोतकर आया था। वह भी खिचड़ी खाकर सो गया था।
विज्ञापन



बुधवार सुबह सभी लोग सोते रह गये। किसी के घर से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने झांककर देखा तो सभी बेहोश पड़े थे। इससे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में परिवार के सभी 10 सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों का मानना है कि रात के खाने में कोई जहरीली चीज मिल जाने के कारण सभी बेहोश हो गए। जल्द उपचार नहीं मिलता तो जान खतरे में पड़ सकती थी। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि खाने में विष कैसे आया इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं।


ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि जितेंद्र को छोड़कर बाकी सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जितेंद्र का इलाज अभी चल    रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed