फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tehsil workers at gun point robbed, killed on opposing knife

गनप्वाइंट पर तहसीलकर्मी को लूटा, विरोध पर मारा चाकू

Mon, 05 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 05 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tehsil workers at gun point robbed, killed on opposing knife
knife - फोटो : getty images

बाइक सवार बदमाशों ने डाक लेकर जा रहे तहसील कर्मचारी को  गन प्वाइंट पर रोक कर नगदी-मोबाइल और सरकारी दस्तावेज लूट लिए। विरोध पर उन्होंने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल तहसील कर्मी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव कलौली निवासी मोहम्मद अनवार खां बुलंदशहर तहसील स्थित नजारत विभाग में चपरासी है। रविवार शाम करीब 4 बजे अनवार खां डाक लेकर बाइक से लोहरका जा रहे थे। खाजपुर से निकलते ही बाइकर्स दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोका और लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर एक बदमाश ने अनवार खां की जांघ में चाकू मार दिया। बदमाश करीब 500 रुपये नगद, मोबाइल, सरकारी दस्तावेज लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान मुकेश लोधी ने 100 नंबर डायल किया लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रधान ने थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी और घायल तहसीलकर्मी को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ औरंगाबाद पीआर शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।


लूट की बाइक के साथ लुटेरा दबोचा  
बुलंदशहर (ब्यूरो)। सिकंदराबाद पुलिस ने तीन दिन पहले लूटी बाइक के साथ लुटेरे को दबोच लिया। उसके पास से लूट के दो हजार रुपये भी बरामद किए गए।  एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कायस्थ गांव निवासी संजय पुत्र अशोक ने 2 सितंबर 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरीदपुर गांव के पास एक अज्ञात बदमाश द्वारा बाइक को रुकवाकर तमंचे से डरा-धमकाकर उसकी बाइक व 4,700 रुपये लूट लिए थे।

रविवार सुबह दनकौर बॉर्डर से प्रदीप जाटव पुत्र किशन स्वरूप निवासी फरीदपुर थाना सिकंदराबाद को लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed