फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teenager raped and murdered

किशोरी की रेप के बाद जहर देकर मार डाला

Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
teenager raped and murdered
Rape - फोटो : अमर उजाला
चारा लेने गई किशोरी को दबोचकर ट्रेनी पशु चिकित्सक ने उसका रेप किया और फिर जहर खिला दिया। उसके बेहोश होने पर भागने की कोशिश करते आरोपी को पीड़िता के परिजनों ने दबोच लिया और कमरे में बंद करके पीटा ।
विज्ञापन


बाद में 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुलाई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद वे पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। उधर ग्रामीण और आरोपी के परिजनों ने ऑनरकिलिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम किशोरी खेतों पर चारा काटने गई थी। उसे अकेला देखकर मीरपुर के पशु चिकित्सालय में ट्रेनिंग कर रहा गांव सराय छबीला निवासी युवक ने ज्वार के खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। बाद में किशोरी को जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में किशोरी को छोड़कर आरोपी ने भागने की कोशिश की तो पीड़िता के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और एक कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की। बाद में परिजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आए। इसके बाद परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई अमित ने आरोपी के खिलाफ थाने में रेप और हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। 

कही ऑनरकिलिंग तो नहीं
रेप के बाद किशोरी की हत्या कहीं ऑनरकिलिंग तो नहीं? हालात कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो मीरपुर के पशु अस्पताल में ट्रेनिंग कर रहे आरोपी के गांव कूड़ा अकबराबाद में पशु उपचार के दौरान किशोरी से प्रेम संबंध बन गए थे। उसका घर पर आना-जाना था।

करीब एक माह पहले परिजनों ने दोनों को परिजनों ने बातचीत करते देखा। देर शाम दोनों को खेतों पर परिजनों ने उन्हे रंगेहाथों पकड़ लिया और दोनों को घर ले गए। आरोपी के परिजनों का दावा है कि दोनों की कमरे में बंद करके पिटाई की गई और परिजनों ने ही किशोरी को जहरीला पदार्थ खिला दिया।

सूत्रों के अनुसार जहर खाने के क रीब तीन घंटे बाद किशोरी को परिजन जिला अस्पताल ले गये और वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सवाल है कि जहर खाने के आखिर चार घंटे बाद किशोरी को लेकर अस्पताल क्यों गए ? किशोरी और प्रेमी की घर लाकर पिटाई क्याें की गई ?


बाद में फिर किशोरी को परिजनों ने खेतों पर क्यों छोड़ा ? घटना दोपहर दो बजे की पुलिस करीब 4 बजे मौके पर पहुंची? इन सब सवालों से इतर वारदात के बाद किशोरी के परिजन गांव में किसी को नहीं दिखे। उनका घर बंद मिला। इससे शक और भी गहरा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed