फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager abducted, rape

अगवा कर किशोरी के साथ रेप

Thu, 08 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teenager abducted, rape
गैंगरेप - फोटो : ब्यूरो

खेत में काम करने निकली किशोरी को बाइक सवार फुसला कर दिल्ली ले गया। वहां बंधक बनाकर कई दिन तक उसके साथ रेप किया। किसी तरह उसके चुंगल से निकल भागी किशोरी ने घर पहुंचकर अापबाती बताई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


बुधवार शाम परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची किशोरी ने  बताया कि दो सितंबर को वह पूर्व प्रधान के खेत में काम कर रही थी कि नायाबांस कुतुबपुर निवासी सुखराम पहुंचा और बहला फुसलाकर उसे बाइक से दिल्ली ले गया। वहां आरोपी ने कई दिनों तक उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


कल रात किसी प्रकार वह भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार शाम को पीड़िता किशोरी माता पिता के साथ अनपूशहर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप का विरोध करने पर हत्या की कोशिश
क्षेत्र के गांव में दो भाइयों ने महिला से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर चुन्नी से उसका गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता की चीखपुकार सुनकर खेत में काम कर रहे परिजन दौड़े तो आरोपी भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी महिला खेतों पर काम करने गई थीं। इसी दौरान गांव निवासी दो भाई पहुंच गए। एक भाई ने खेत में महिला को दबोच लिया और ज्वार के खेत की तरफ खींचने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने महिला के गले में चुन्नी डालकर उसे घसीटते हुए जान से मारने की कोशिश की।

चीखपुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे महिला के परिजन पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी भाई मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपी भाइयों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों लोकेंद्र और योगें्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शौच के लिए गई किशोरी अगवा
सुबह शौच करने घर से बाहर निकली किशोरी को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया। पीड़िता के भाई ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पीड़िता घर के बाहर बने शौचालय में सुबह करीब पांच बजे शौच करने गई थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही चार युवक उसे कार में डालकर ले गए। हालांकि एसओ औरंगाबाद ने वारदात की जानकारी से इनकार किया है।


छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार ने मोहल्ले की ही एक महिला को धर में अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़  की। पति केे घर लौटने पर महिला ने आपबीती बताई तो पति शिकायत लेकर आरोपी दुकानदार के पास पहुंचा। आरोपी दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed