{"_id":"581f71f24f1c1bf37eb37817","slug":"subversion-jam-who-sent-ten-unruly-police-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़-जाम लगाने वाले दस उपद्रवी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोड़फोड़-जाम लगाने वाले दस उपद्रवी को पुलिस ने भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे-91 पर हुए सड़क हादसे में जाम लगाकर तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश डाल रही है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस उपद्रवियों को पकड़ने के बजाय गांव में बाहर से आए रिश्तेदारों को आसान निशाना बनाते हुए गिरफ्तार कर रही है।
इस मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हांलाकि पुलिस अभी इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि 4 नवंबर की दोपहर हाईवे-91 पर सड़क दुर्घटना में हुई तीन मौतों के बाद उपद्रवियों ने जाम लगाते घंटो तक बवाल काटा था।
मामले में पुलिस ने दो सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर शनिवार रात 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकडे़ गए आरोपियों में पिंटू, अनबिस, ओमपाल, दुर्गेश, श्यामसुंदर, मनोज, जयवीर, राहुल, पिंटू और सेवेंद्र है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का दावा है कि गमी के चलते कई रिश्तेदार दूर-दराज के गांवों से उनके गांव पहुंचे हैं। उनमें कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस ने कई संदिग्धों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।