फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sp leader attacked

तारीख पर जा रहे सपा नेता को मारी गोली

Thu, 19 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 19 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
sp leader attacked
हमला - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर तारीख पर जा रहे सपा नेता को सलेमपुर थाना क्षेत्र में रंजिशन कार सवार चार हमलावरों ने गोली मार दी और भाग गए। पीछे से बाइक पर आ रहे बड़े भाई ने लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। बड़े भाई ने चार लोगों को नामजद कराया है।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार शिकारपुर मंडी मोहल्ला के सहाबुद्दीन का नेशनल इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति को लेकर प्रबंधक अलीमुदद्ीन से हाईकोर्ट में विवाद चल रहा है। सहाबुदद्दीन का बेटा फिरोज खान (30) सपा नेता हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 9 बजे फिरोज कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर अपने पिता सहाबुद्दीन को देने के लिए बाइक से बुलंदशहर कचहरी जा रहा था। पीछे थोड़ी दूरी पर बड़ा भाई परवेज बाइक से चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोज ने पुलिस को बताया कि जब वह सलेमपुर थाना क्षेत्र के मौरोनी गांव मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से सेंट्रो कार सवार  लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। जब उसने बाइक की स्पीड बढ़ाई तो कार में से एक व्यक्ति ने गोली चला दी।



गोली फिरोज खान के कंधे में लगी और बाइक लेकर गिर गया। पीछे से आ रहे परवेज ने स्थानीय लोगों की मदद से फिरोज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परवेज ने यामीन, यासीन  पुत्रगण अलीमुद्दीन, जावेद पुत्र यासीन और वकील अहमद पुत्र अब्दुल रहमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed