{"_id":"573cbd1b4f1c1bb450ac70c3","slug":"sp-leader-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख पर जा रहे सपा नेता को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तारीख पर जा रहे सपा नेता को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 19 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर तारीख पर जा रहे सपा नेता को सलेमपुर थाना क्षेत्र में रंजिशन कार सवार चार हमलावरों ने गोली मार दी और भाग गए। पीछे से बाइक पर आ रहे बड़े भाई ने लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। बड़े भाई ने चार लोगों को नामजद कराया है।
पुलिस के अनुसार शिकारपुर मंडी मोहल्ला के सहाबुद्दीन का नेशनल इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति को लेकर प्रबंधक अलीमुदद्ीन से हाईकोर्ट में विवाद चल रहा है। सहाबुदद्दीन का बेटा फिरोज खान (30) सपा नेता हैं।
बुधवार सुबह करीब 9 बजे फिरोज कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर अपने पिता सहाबुद्दीन को देने के लिए बाइक से बुलंदशहर कचहरी जा रहा था। पीछे थोड़ी दूरी पर बड़ा भाई परवेज बाइक से चल रहे थे।
विज्ञापन
फिरोज ने पुलिस को बताया कि जब वह सलेमपुर थाना क्षेत्र के मौरोनी गांव मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से सेंट्रो कार सवार लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। जब उसने बाइक की स्पीड बढ़ाई तो कार में से एक व्यक्ति ने गोली चला दी।
गोली फिरोज खान के कंधे में लगी और बाइक लेकर गिर गया। पीछे से आ रहे परवेज ने स्थानीय लोगों की मदद से फिरोज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परवेज ने यामीन, यासीन पुत्रगण अलीमुद्दीन, जावेद पुत्र यासीन और वकील अहमद पुत्र अब्दुल रहमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।