फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six siblings, including sons of BJP leader, immersed in Ganga

भाजपा नेता के बेटों समेत छह परिजन गंगा में डूबे

Mon, 27 Mar 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Six siblings, including sons of BJP leader, immersed in Ganga
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बबस्टरगंज गंगाघाट के सामने गंगा रेती में स्नान के दौरान भाजपा नेता के तीन बेटों समेत छह परिजन गंगा में डूब गए। सभी आपस में चचेरे-तहेरे भाई थे। इनमें से चार को मौके पर मुस्तैद नाविकों ने बचा लिया जबकि एक नयाघाट की ठोकर पर बेहोश मिला।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक भाई अभी भी लापता है जिसकी तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाए गए हैं। सूचना पर विधायक संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

खुुर्जा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता भगवानदास का परिवार रविवार सुबह गंगा स्नान के लिए बबस्टरगंज गंगाघाट पहुंचा। 

सुबह करीब साढ़े 10 बजे भाजपा नेता के बेटे लवलेश, नीतेश और मधुर के साथ-साथ भतीजे मोहित व रोहित पुत्र लक्ष्मीनारायण सिंघल और ललित सिंघल पुत्र कंछीलाल सिंघल नाव से गंगस्नान करने रेती में पहुंचे। वहां गंगास्नान के दौरान ललित सिंघल तेज बहाव की चपेट में आया तो उसे बचाने के लिए उसके पांचों भाई कूद पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे भी डूबने लगे तो मौके पर मौजूद मोटरबोट चालक हरिओम शर्मा और अजय तथा नावचालक महीपाल गिहारा ने बल्ली की मदद से लवलेश, नीतेश, मधुर और रोहित को बाहर निकाल लिया लेकिन ललित(35) व मोहित(30) का पता नहीं चला।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई। कुछ ही देर बाद ललित नया घाट ठोकर के पास मरणासन्न अवस्था में मिला। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा कार्यक्रम निरस्त कर अनूपशहर पहुंचे और डीएम से तत्काल पीएसी के गोताखोर भेजे जाने के लिए कहा। खबर लिखे जाने तक गोताखोर मोहित की तलाश में जुटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed