फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sisters wrote a complaint letter to CM

सीएम को खून की चिट्ठी लिखने वाली बहनों पर केस दर्ज

Tue, 08 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 08 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 sisters wrote a complaint letter to CM
सीएम को खून से खत लिखने वाली बहनें। - फोटो : ब्यूरो

सीएम अखिलेश यादव को खून की चिट्ठियां लिखने वाली बुलंदशहर की बेटियों और उनके मामा के खिलाफ मुरादाबाद के गलशहीद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ये कार्रवाई दोनों बहनों के एक रिश्तेदार(फुफा) की तहरीर पर की है।

विज्ञापन


रिश्तेदार का आरोप है कि दोनों बहनें और उनके मामा सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गलशहीद थानाक्षेत्र के गांधी नगर में रहने वाले ब्रास कारोबारी आकाश अग्रवाल ने बुलंदशहर के कृष्णा नगर निवासी धनेश अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल और उनकी भांजी लतीका बंसल पुत्री मनोज बंसल और तान्या बंसल पुत्री मनोज बंसल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आकाश अग्रवाल ने बताया कि 14 जून 2016 को मेरे साले मनोज बंसल की पत्नी अनू बंसल की जल कर मौत हो गई थी। अनू पत्नी के भाई ने मनोज समेत आठ रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें आकाश अग्रवाल उनकी पत्नी को भी नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मनोज बंसल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि बाकी आरोपियों को क्लीनचिट दे थी। बाद में अनू के भाइयों को अनु की बेटियों से सीएम के नाम खून की चिट्ठी लिखवाई। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद सीएम ने पूरे मामले की तत्काल जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए थे।

इसमें इंस्पेक्टर और दरोगा सस्पेंड भी कर दिए थे। लेकिन बाद में जांच में आरोप झूठे साबित हुए। अब धनेश और अनु की बेटियों ने आकाश और उनकी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडियो पर भद्दे कमेंट़स कर रही हैं। फेसबुक पर उन्हें कातिल बताया जा रहा है।

जबकि आकाश अग्रवाल की पत्नी पर भी भद्दे व अश्लील कमेंट्स किए जा रहे हैं। आकाश का कहना है कि इस हरकत उनका समाज में बदनामी हो रही है। सीओ कटघर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


ये था मामला
बुलंदशहर निवासी मनोज बसंल की पत्नी अनू बंसल 14 जून को घर में ही जल गई थी। 20 जून को इलाज के दौरान अनू की मौत हुई थी। अनू की मां ओमवती ने अपने दामाद मनोज, 78 साल की समधिन स्नेहलता और उनके 6 रिश्तेदारों पर अपनी बेटी को जलाकर मर डालने का केस दर्ज कराया था।


पुलिस ने तफ्तीश में मामला संदिग्ध आया और पति को छोड़कर बाकी अन्य आरोपियों की लोकेशन मौके पर नहीं मिली थी। अनू के भाइयों ने अनू की बेटियों से खून की चिट्ठियां लिखवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इसके बाद मामला गरमा गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed